सरदार उधम सिंह की जयंती पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दी श्रद्धांजलि

क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की जयंती के अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सरदार उधम सिंह का जीवन देशभक्ति, साहस और बलिदान की अमर गाथा है, जो सदैव देशवासियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती रहेगी।