मुख्यमंत्री डॉ. यादव से दिव्यांग तैराक लोहिया ने न्यूज़ीलैंड रवाना होने से पूर्व दिल्ली में की भेंट

भोपाल : 

कुक स्ट्रेट तैराकी चुनौती के लिए टीम को शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री से सम्मानित, विक्रम अवॉर्डी एवं अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया एवं उनकी टीम को दिल्ली स्थित आवास पर आगामी अंतरराष्ट्रीय समुद्री तैराकी चुनौती के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार भी टीम एक नया कीर्तिमान स्थापित कर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाएगी।