मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेघवाल के निधन पर किया दु:ख व्यक्त
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच जिले में पदस्थ आंगनवाड़ी केन्द्र का दायित्व सम्हालने वाली बहन कंचन बाई मेघवाल के असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेघवाल के परिवार को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने और उनके बच्चों के अध्ययन का खर्च राज्य सरकार द्वारा किए जाने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि मेघवाल पर का नीमच जिले के ग्राम रानपुर में मधुमक्खियों का हमला होने के फलस्वरूप उपचार के पश्चात निधन हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

