मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माता रमाबाई आंबेडकर की जयंती पर किया नमन
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समानता,नारी सशक्तिकरण एवं शिक्षित समाज की प्रणेता माता रमाबाई आंबेडकर की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माता रमाबाई ने असमानता, भेदभाव, छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध दृढ़ता से संघर्ष किया और कमजोर वर्ग के उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया।

