मध्यप्रदेश आज आत्मनिर्भरता और तीव्र विकास का प्रतीक बन चुका है : मंत्री राजपूत

भोपाल : 

25 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि कभी बीमारू राज्य और विकास की दौड़ में पिछड़ा माना जाने वाला मध्यप्रदेश आज आत्मनिर्भरता कृषि समृद्धि और तीव्र आर्थिक विकास का प्रतीक बन चुका है। यह परिवर्तन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व की सरकार की योजनावद्ध नीतियों और किसानों के अटूट मेहनत का परिणाम है। मध्यप्रदेश केवल विकास भर में अग्रणी नहीं है बल्कि खाद्य उत्पादन में भी देश में नई पहचान बना चुका है। मंत्री राजपूत ने सागर जिले के ग्राम मर्दानपुर, शिकारपुर, काटीघाटी में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन के अवसर पर कही। मंत्री राजपूत ने कहा कि सरकार हर व्यक्ति को जनहितैषी योजनाओं से जोड़कर घर-घर लोगों को लाभ पहुंचाया है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास की सभी परिकल्पनाएं पूरी हो रही हैं, फिर चाहे वह गांव-गांव में सड़कों का जाल हो या घर-घर में स्वच्छ जल की व्यवस्था हो। इन सभी के अलावा बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य की योजनाओं से सुरखी विधानसभा सबसे कम समय में सबसे अधिक विकास करने वाला क्षेत्र बन गया है।