मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर दी बधाई
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध देश का आधार है। इसमें टीकाकरण की अहम भूमिका है। माताओं और शिशुओं के समयबद्ध टीकाकरण से देश का भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में शामिल समस्त टीम और संस्थाओं को भी राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की शुभकामनाएं दीं।

