मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर सपूत देश के प्रथम रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनरल रावत ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ के रूप में भारतीय सेना को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

