उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पूर्व विधायक सिंह को दी श्रद्धांजलि
भोपाल :
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रविवार को पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह के सतना में कचनार ग्राम स्थित निवास पहुंचकर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शोक संवदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य यतेन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह, अरुण सिंह, बालेंद्र गौतम सहित पूर्व विधायक स्व.यादवेंद्र सिंह के परिजन उपस्थित रहे।

