मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. विनोद कुमार की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अर्थी को दिया कंधा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सरदारपुरा स्थित आराधना भवन पहुंचकर दिवंगत सामाजसेवी विनोद कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत विनोद कुमार की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उनकी अर्थी को कंधा दिया।
आराधना भवन में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, चिंतामणि मालवीय, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, संजय अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत विनोद कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
