पुलिस मुख्यालय में हुआ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन
भोपाल :
पुलिस मुख्यालय में अप्रैल माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस बुधवार को राष्ट्रगान जन गण मन एवं राष्ट्रगीतवंदेमातरम का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा, विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव, अनिल कुमार, आशुतोष राय सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

