भीषण गर्मी के कारण आंगनबाडी केन्द्र के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

भिण्ड ;
मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय बल्लभ भवन भोपाल के पत्र दिनांक 02 सितम्बर 2024 के परिपालन में वर्तमान में भीषण गर्मी एवं मौसम के तापमान में हुई वृद्धि के कारण आंगनबाडी केन्द्र के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये आंगनबाडी केन्द्र के संचालन का समय प्रातः 08:00 बजे से 03:00 बजे तक आंशिक परिवर्तन  किया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास भिण्ड ने आदेशित किया है कि आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने का समय प्रात: 08:00 बजे, बच्चों के नाश्ता का समय प्रात: 09:00 बजे, बच्चों के भोजन का समय प्रात: 11:00 बजे तथा बच्चों की आंगनबाड़ी केन्द्र से छुट्टी दोपहर 12:00 बजे होगी। दोपहर 12:00 बजे से 03:00 बजे तक आँगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गृह भेंट, अभिलेखों का संधारण एवं अन्य गतिविधियों का संचालन पूर्ववत: रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा