नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने विधानसभा के विशेष सत्र पर उठाए सवाल

भोपाल:

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंगसिंघार ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ बीजेपी महिला सम्मान की बात करती है, तो दूसरी ओर पार्टी के भीतर ही महिलाओं को उचित सम्मान नहीं दिया जाता। निर्मला सप्रे के उदाहरण का जिक्र करते हुए उन्होंने दोहरे रवैये का आरोप लगाया। साथ ही विशेष सत्र को लेकर भी उन्होंने पूछा कि क्या यह सिर्फ निंदा प्रस्ताव तक सीमित रहेगा। वहीं प्रीतम लोधी विवाद पर निशाना साधते हुए सिंगार ने कहा कि बीजेपी, जो कभी कांग्रेस पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाती थी, आज उसके अपने मंत्री और विधायक ही कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं और पार्टी का चरित्र गुंडागर्दी की ओर बढ़ता दिख रहा है।