डॉक्टर मनोज यादव, अध्यक्ष समाजवादी पार्टी,म प्र

भोपाल:

समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश ने महिला आरक्षण कानून,किसानों की गेहूं खरीदी व्यवस्था और केन बेतवा लिंक परियोजना को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर केवल दिखावटी राजनीति की जा रही है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। वहीं गेहूं खरीदी में अव्यवस्था से किसान परेशान हैं और बुंदेलखंड में केन बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है।