भोपाल मंडल होकर संचालित रीवा-मुम्बई स्पेशल 23 अप्रैल से नियमित ट्रेन के रूप में होगी संचालित
भोपाल:
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर भोपाल मंडल के इटारसी होकर संचालित रीवा-सीएसएमटी-रीवा स्पेशल का संचालन नियमित ट्रेन संख्या से संचालित करने का निर्णय रेलवे द्वारा लिया गया है। जिसका विवरण इस प्रकार है-
गाड़ी संख्या 02187/02188 रीवा-सीएसएमटी-रीवा स्पेशल नियमित ट्रेन संख्या 20154/20153 रीवा-सीएसएमटी-रीवा एक्सप्रेस के रूप में रीवा से दिनांक 23.04.2026 से एवं सीएसएमटी से दिनांक 24.04.2026 से नियमित ट्रेन के रूप में संचालित की जायेगी।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि उक्त ट्रेनों की समय-सारणी एवं अन्य जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत सूचना प्रणाली से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

