ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह” के आयोजन हेतु बैठक सम्पन्न

भिण्ड:

म.प्र. खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह” वर्ष 2026 का आयोजन जिले में 30 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 18 वर्ष तक बालक/बालिका खिलाडियों के लिये दिनांक 15 अप्रैल से 30 जून 2026 के मध्य विकासखण्ड एवं जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जाना है। उक्त आयोजन के प्रभावी रूप से संचालन हेतु कलेक्टर भिण्ड के आदेशानुसार दिनांक 23 अप्रैल 2026 को कलेक्टर सभागार में एसडीओपी अटेर प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक भिण्ड रविन्द्र बास्कले, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी भिण्ड अजीम खान, आदिम जाति कल्याण विभाग आर.एन. दोहरे, क्रीडा अधिकारी शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड डॉ. बृजमोहन शर्मा, क्रीडा अधिकारी शिक्षा विभाग भिण्ड, सचिव भिण्ड कबड्डी कॉर्पोरेशन रवि गौड, सचिव जिला खो-खो संघ भिण्ड प्रमोद गुप्ता, खेल और युवा कल्याण विभाग के रामबाबू कुशवाह, बृजबाला यादव, संजय पंकज, बलराम सोनी, नीतू सोनी, साधना तोमर, नीरज सिंह बघेल, अनिल श्रीवास, शिवानी सेंगर एवं मुकेश कुमार अर्गल अधिकारी/कर्मचारियों की बैठक लेकर चर्चा कर निर्देश दिये। जिले के समस्त विकासखण्ड एवं जिला मुख्यालय पर “आरोह” प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 05 मई से 05 जून 2026 तक प्रातः 6.00 से 8.00 बजे तक आयोजित किया जावे। “आरोह” प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण देने हेतु प्रशिक्षकों की व्यवस्था खेल और युवा कल्याण विभाग/शिक्षा विभाग/खेल संघ/वरिष्ठ खिलाडियों के सहयोग से की जावे। खेल मैदानों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था संबंधित नगर पालिका/नगर पंचायत/ग्राम पंचायत के द्वारा की जावे। खेल मैदानों की साफ-सफाई की व्यवस्था संबंधित नगर पालिका/नगर पंचायत/ग्राम पंचायत के द्वारा की जावे। “आरोह” प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित होने वाले खिलाडियों के प्राथमिक उपचार की व्यवस्था संबंधित सीएमएचओ/बीएमएचओ के द्वारा की जावे।
जिले में “आरोह’ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन विकासखण्ड अटेर का किला मैदान अटेर में एथलेटिक्स, खो-खो का आयोजन होगा, जिसके प्रभारी नीरज सिंह बघेल मो. 7772979550, विकासखण्ड भिण्ड का राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भिण्ड में कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, वालीबॉल, कराते एवं एथलेटिक्स का आयोजन होगा, जिसकी प्रभारी सुश्री साधना तोमर मो. 8435892981 तथा गौरी सरोवर भिण्ड में रोईंग का आयोजन होगा, जिसके प्रभारी  बलराम सोनी मो. 7000236184, विकासखण्ड गोहद का शास.मा.वि. सर्वोदय गोहद में बॉक्सिंग तथा फर्स्ट स्टेप स्कूल गोहद में वालीबॉल का आयोजन होगा, जिसके प्रभारी मुकेश कुमार अर्गल मो. 9754647489, विकासखण्ड लहार का इंदिरा गांधी स्टेडियम लहार में वालीबॉल तथा इण्डोर स्टेडियम लहार में कबड्डी एवं बैडमिंटन का आयोजन होगा, जिसके प्रभारी अनिल श्रीवास मो. 9340898098, विकासखण्ड मेहगांव का सांदीपनि शास.उ.मा.वि. मेहगांव में कबड्डी एवं वालीबॉल का आयोजन होगा, जिसकी प्रभारी नीतू सोनी मो. 8839910799, जनपद पंचायत रौन का शास. उत्कृष्ट उमावि रौन में खो-खो एवं वालीबॉल का आयोजन होगा, जिसकी प्रभारी सुश्री शिवानी सेंगर मो. 7080103388 होंगे।
“आरोह” प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता हेतु खिलाडियों को दी गई लिंक- http://www.dsywmp.gov.in पर अपना ऑनलाईन पंजीयन अनिवार्य रूप से करना होगा।
शासन द्वारा “आरोह” प्रशिक्षण शिविर के लिये पंजीयन शुल्क राशि रू. 11/- रखी गई है जो कि पंजीयन करते समय ही ऑनलाईन जमा होगी।