समत्व भवन में मुख्यमंत्री से सांसद दर्शन सिंह चौधरी की भेंट
भोपाल:
गेहूं-चना उपार्जन एवं उर्वरक आपूर्ति पर हुई सार्थक चर्चा
समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास भोपाल में नर्मदापुरम-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर गेहूं एवं चना उपार्जन सहित किसानों को उर्वरक आपूर्ति के संबंध में विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा गेहूं खरीदी हेतु बड़े एवं मध्यम श्रेणी के किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग खोलने तथा अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई करने के निर्णय का सांसद चौधरी ने प्रदेश के किसानों की ओर से कृतज्ञतापूर्वक आभार व्यक्त किया।
सांसद चौधरी ने जानकारी दी कि अब प्रदेश में सप्ताह में छह दिन उपार्जन किया जाएगा और शनिवार को अवकाश नहीं रहेगा, जिससे किसानों को और अधिक सुविधा प्राप्त होगी।
उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में गेहूं उपार्जन लक्ष्य 78 लाख टन से बढ़ाकर 100 लाख टन किया गया है।

