जबलपुर में DRUCC की 154वीं बैठक हुई सम्पन्न
जबलपुर:
आज जबलपुर डी र एम कमल कुमार तलरेजा की अध्यक्षता में मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति DRUCC की 154वीं बैठक सम्पन्न हुई, बैठक में सतना से विक्रम सिंह , मैहर से सत्यभान सिंह, उचेहरा से सोमचंद ताम्रकार, जैतवारा से शुभम त्रिपाठी सहित आठ सलाहकार सदस्य सम्मिलित हुए,सभी सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र के जनहित मुद्दों पर ध्यानाकर्षण करातें हुए यात्रियों के सुविधा हुतु विभिन्न विषयों पर बात की।
बैठक में सदस्य विक्रम सिंह ने सतना रेलवे स्टेशन में ATM लगवाना, रीवा जबलपुर इंटरसिटी का तुर्की में स्टॉपेज,कोटर सतना मार्ग में बन रहे ओवर ब्रिज में हो रही देरी , कोटा के लिए सतना से डायरेक्ट ट्रेन सहित रीवा इंदौर 11703/11704, रीवा पुणे 20151/20152 को हफ्ते में 2 दिन चलाने की मांग की साथही सिंह ने पूर्व में की गई मांग सतना स्टेशन में प्रसिद्ध खुरचन का स्टाल खुलवाना व रीवा मुंबई ट्रेन 20153/20154 को वीकली से डेली करने की स्वीकृति प्रदान करने पर विभाग डी र एम कमल कुमार, सीनियर डी सी एम मधुर वर्मा सहित रेलवे अधिकारियों का आभार किया । मैहर से सदस्य सत्यभान सिंह जी ने बैठक में मां शारदा एक्सप्रेस ट्रेन चलाने व मैहर रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर सुलभ कांप्लेक्स बनाने की मांग की। सदस्य शुभम त्रिपाठी ने जैतवारा में सुपोल पुणे एक्सप्रेस व कानपुर बेतवा एक्सप्रेस का स्टॉपेज एवं निर्माणाधीन अंडर ब्रिज का जल्द पुर्ण करने की मांग की।

