पिछड़ा वर्ग के युवाओं को शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026″ संचालित
भोपाल:
इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 11 मई तक जमा कर सकते हैं
पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को सैन्य बल पुलिस होमगार्ड एवं निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से “शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026” संचालित की जा रही है।
योजना के तहत भोपाल जिले में पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों के लिए पृथक-पृथक 45 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रशिक्षण अवधि में चयनित पात्र पुरुष प्रशिक्षणार्थियों को राशि 1000 रुपये प्रतिमाह तथा पात्र महिला प्रशिक्षणार्थियों को राशि 1100 रुपये प्रतिमाह की दर से शिष्यवृत्ति भी उपलब्ध करायी जाएगी।
अभ्यर्थी मध्यप्रदेश का मूल निवासी अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमिलेयर) न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण और निर्धारित शारीरिक मापदण्ड पूर्ण करता हो। प्रक्रियाः प्राप्त आवेदनों में से 12वीं के प्राप्तांकों की मेरिट के आधार पर जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा चयन किया जाएगा।
प्रशिक्षणार्थियों को निःशुल्क आवास भोजन शिक्षण सामग्री एवं नियमानुसार शिष्यवृत्ति प्रदान की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथिः इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन प्रारूप विभागीय वेबसाइट www.bcwelfare.mp.gov.in एवं कलेक्टर परिसर कार्यालय सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण में बी-ब्लॉक प्रथम तल से प्राप्त किए जा सकेंगे। आवेदन पूर्ण रूप से भरकर समस्त दस्तावेजों सहित 11 मई शाम 6:00 बजे तक कार्यालय सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण भोपाल में जमा कर सकते हैं।

