भोपाल एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ेंगा एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच

भोपाल

रेलवे द्वारा यात्री सुविधा एवं बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाते हैं। इसी क्रम में भोपाल मंडल के रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन, भोपाल एक्सप्रेस में दोनों दिशाओं में स्थायी रूप से एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण इस प्रकार है-

भोपाल एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच की सुविधा निर्धारित तिथियों से प्रभावी होगी :—
1. गाड़ी संख्या 12155 रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस में 24 जून 2026 से।
2. गाड़ी संख्या 12156 हजरत निजामुद्दीन–रानी कमलापति एक्सप्रेस में 27 जून 2026 से।

इस स्थायी कोच वृद्धि का उद्देश्य यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षित सीटों की सुविधा उपलब्ध कराना एवं यात्रा को अधिक आरामदायक बनाना है। इससे यात्रियों की प्रतीक्षा सूची में कमी आने के साथ-साथ बेहतर भीड़ प्रबंधन में भी सहायता मिलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन के कोच संयोजन की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस, रेल मदद 139 अथवा अधिकृत पूछताछ केंद्रों से प्राप्त कर सकते हैं।