जनसमस्या निवारण शिविर 8 मई को बस्ती में
गौरेला पेंड्रा मरवाही
सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में तीसरा जन समस्या निवारण शिविर 8 मई शुक्रवार को जनपद पंचायत गौरेला के मिडिल स्कूल मैदान बस्ती में आयोजित किया गया है। इस कलस्टर पंचायत के अंतर्गत 10 ग्राम पंचायतों-बस्ती, बगरा, टीकरखुर्द, पूटा, लगना, कोटमीखुर्द, करगीखुर्द, उमरखोही, डुगरा एवं बेलपत को शामिल किया गया हैं। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों के जिला अधिकारियों को अपने अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ जन समस्या निवारण शिविर में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए हैं।

