नजीराबाद पुलिस ने किया झूठी पत्नी बनाकर ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
बैरसिया:
महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त कार जप्त
पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा धोखाधड़ी एवं ठगी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) डॉ. नीरज चौरसिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बैरसिया वैशाली सिंह कराहलिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नजीराबाद निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान शादी का झांसा देकर ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 17.05.2026 को फरियादी रामचंदर मीना निवासी ग्राम आमल्या थाना नजीराबाद द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके छोटे भाई सरवन मीना की शादी नहीं हुई थी। रिश्तेदारों के माध्यम से संपर्क होने पर आरोपियों द्वारा एक महिला से शादी कराने का प्रस्ताव दिया गया। आरोपी रूप सिंह रैकवार ने स्वयं को महिला का रिश्तेदार बताते हुए शादी कराने के एवज में ढाई लाख रुपये की मांग की। दिनांक 30.04.2026 को आरोपी एक महिला को लेकर फरियादी के गांव पहुंचे, जहां फरियादी द्वारा आरोपियों को नकद ढाई लाख रुपये दिए गए। इसके बाद महिला की शादी सरवन मीना से मंदिर में करा दी गई। महिला लगभग 10 दिनों तक पत्नी बनकर घर में रही तथा दिनांक 10.05.2026 को रात में बिना बताए घर से चली गई। बाद में आरोपियों द्वारा महिला को साथ रखने से इंकार कर दिया गया। फरियादी को अपने साथ धोखाधड़ी होने का संदेह होने पर थाना नजीराबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पुलिस कार्यवाही प्रकरण में थाना नजीराबाद में अपराध क्रमांक 109/26 धारा 318(4), 119(2), 61(2)(V) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबीर की सटीक सूचना पर ग्राम-अमलया से घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हुंडई ऑरा कार क्रमांक MP04 YD9961 जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय बैरसिया के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण
1.रूप सिंह रैकवार पिता मधुरा प्रसाद रैकवार उम्र 34 वर्ष निवासी विदिशा हाल निवासी मंडीदीप जिला रायसेन।
2.रवि कुशवाह पिता स्व. भगवान सिंह कुशवाह उम्र 25 वर्ष निवासी मंडीदीप जिला रायसेन।
3.सरोज उईके पति प्रेम उईके उम्र 28 वर्ष निवासी मंडीदीप जिला रायसेन।
जप्ती हुंडई ऑरा कार क्रमांक MP04 YD9961
सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नजीराबाद निरीक्षक दुर्जन सिंह वरकड़े, उनि गयाराम शाक्य, सउनि सागर सिंह, सउनि महेश सूर्यवंशी, प्रआर हितेन्द्र सिंह, प्रआर भागीरथ प्रसाद, प्रआर भीकम सिंह, आरक्षक उपेन्द्र सिंह, साइबर सेल भोपाल देहात से कार्यवाहक प्रआर मुस्ताक, प्रआर योगेश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

