लोकभवन में मनाया गया बिरसा मुंडा बलिदान दिवस
राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. कोठारी ने अर्पित की पुष्पांजलि
भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देश पर लोकभवन में जनजातीय गौरव एवं स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस मंगलवार को मनाया गया। राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी ने धरती आबा बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल के उप सचिव सुनील दुबे सहित लोकभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी जन नायक बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

