48वीं अंतर क्षेत्रीय तैराकी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 18 एवं 19 जून को रामपुर तरणताल में

जबलपुर:  केंद्रीय खेल एवं कला परिषद, म.प्र. पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित 48वीं अंतर क्षेत्रीय तैराकी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन दिनांक 18 एवं 19 जून, 2026 को रामपुर स्थित तरणताल में किया जा रहा है। प्रतियोगिता की होस्टिंग मुख्य अभियंता, जबलपुर क्षेत्र द्वारा की जा रही है।

इस प्रतियोगिता में ऊर्जा विभाग अंतर्गत म.प्र. पावर जनरेटिंग कंपनी, म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी एवं म.प्र. पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के विभिन्न क्षेत्रों एवं संभागों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में जबलपुर क्षेत्र, कॉर्पोरेट ऑफिस, चचाई जनरेशन क्षेत्र, भोपाल क्षेत्र, शहडोल क्षेत्र, सिरमौर जनरेशन क्षेत्र, इंदौर क्षेत्र, बिरसिंहपुर प्लांट, खंडवा प्लांट सहित अन्य क्षेत्रों एवं संभागीय कार्य क्षेत्रों की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ऊर्जा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य खेल भावना, आपसी समन्वय एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं में प्रतिभागी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजन समिति मुख्य अभियंता जबलपुर क्षेत्र द्वारा सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है। यह प्रतियोगिता ऊर्जा विभाग की विभिन्न इकाइयों के मध्य खेल, सौहार्द एवं समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी।