डॉ. कैलाशनाथ काटजू महिला एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान में मनाया डॉक्टर्स डे
भोपाल:
डॉ. कैलाशनाथ काटजू महिला एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान में डॉक्टर्स-डे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
संस्थान की नोडल एवं सेंटर हेड डॉ. रचना दुबे ने कहा कि डॉक्टर समाज में सेवा, विश्वास और आशा के प्रतीक होते हैं। विशेष रूप से महिला एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर चिकित्सकों ने मरीजों को बेहतर, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में चिकित्सकों के योगदान का सम्मान किया गया तथा स्टाफ द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
डॉ. दुबे ने बताया कि संस्थान द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का संकल्प है।

