मंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन
भोपाल :
जुलाई माह के प्रथम कार्य दिवस पर बुधवार को मंत्रालय सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने देश-भक्ति से ओत-प्रोत मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदे-मातरम गायन में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, संजय कुमार शुक्ला, शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव मनीष सिंह सहित मंत्रालय वल्लभ भवन के अलावा सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी तथा पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

