स्वामी विवेकानंद स्कूल के बच्चों ने सीखा नशे से दूरी क्यों है जरुरी
भोपाल:
नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत ग्राम कलारा के स्वामी विवेकानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल के बच्चों को नशे से दूरी है जरुरी 2.0 अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई !
साथ ही थाना प्रभारी रिंकू जाटव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें, तो वे न केवल अपना भविष्य संवार सकते हैं, बल्कि एक सशक्त एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा इस जन-जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक,मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के भविष्य , परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने छात्र छात्राओं से सकारात्मक सोच, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की बात कही ।
कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ , कोच एवं यूथ कार्डिनेटर मीना नागर खेल एवं युवा कल्याण विभाग व स्कूल संचालक नरेश शर्मा के साथ नशा मुक्ति को लेकर छात्र , छात्राओं व शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया तथा सभी को शपथ भी दिलाई गई।

