नशे से बनानी है दूरी और खेल मैदान है जरुरी
भिण्ड: खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जिला पुलिस बल, 17 बटालियन एसएएफ भिण्ड के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 29 जुलाई 2026 को नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत आयोजन के क्रम में 17 बटालियन एसएएफ ग्राउंड भिण्ड में वॉलीबॉल खेल का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, डीएसपी संजय पटेरिया, रक्षित निरीक्षक अरविंद सिकरवार, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अजीम खान, नगर रक्षा समिति जिला कैप्टन कृपा शंकर उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में नगर रक्षा समिति की टीम ने विजय प्राप्त की और फ्रेंड्स क्लब भिण्ड उप विजेता रही, साथ ही जिला पुलिस बल एवं 17 बटालिन एसएएफ दोनों ही टीमों का सराहनीय प्रदर्शन रहा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी को नशे से दूरी की शपथ दिलाई गई एवं उनके द्वारा “नशे से बनानी है दूरी और खेल मैदान जाना है जरूरी” का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार पाण्डेय के द्वारा किया गया, जिसमें खेल युवा कल्याण विभाग के जिला खेल प्रशिक्षक श्रीमती बृजबाला यादव, संजय पंकज, बलराम सोनी, युवा समन्वयक साधना तोमर, नीरज बघेल, अनिल श्रीवास, प्रमोद कुमार गुप्ता, शिव शंकर रावत, पुलिस जिला पुलिस बल एसएएफ भिण्ड के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

