डेंगू माह जुलाई में अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावासों में चलाया गया जन – जागरूकता अभियान
भोपाल:
जिला मलेरिया अधिकारी स्मृता नामदेव के निर्देशन में भोपाल जिले में डेंगू निरोधक माह 2026 में विशेष गतिविधियों के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के विभिन्न जोन में एवं बैरसिया / गांधीनगर के अनुसूचितजाति एवं जनजाति छात्रावासों में जन-जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भोपाल जिले में जोन क्रमांक- 06 के जोन सुपरवाईजर मनोज तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा पंचशील नगर में शा.अ. जा.महा. कन्या परिसर के 06 छात्रावास, जोन क्रमांक- 08, 10 के जोन सुपरवाईजर दिलीप बाथम एवं उनकी टीम द्वारा शिवाजी नगर, भरत नगर में शा.अ.जा. सीनियर कन्या एवं 04 छात्रावास, जोन क्रमांक-11 के जोन सुपरवाईजर निलेश पांडे एवं उनकी टीम द्वारा गोविंदपुरा में शा.अ.जा.महा. बालक परिसर के 02 छात्रावासों, जोन क्रमांक-15 के जोन सुपरवाईजर, मृगेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम द्वारा पटेल नगर में शा.अ. जा. सीनियर बालक एवं कन्या 03 छात्रावासों जोन क्रमांक-18 के जोन सुपरवाईजर एलिक जॉन उनकी टीम द्वारा कोलार, कटारा हिल्स में शा.अ.जा..सीनियर बालक एवं कन्या 03 छात्रावासों, जोन क. 21 के जोन सुपरवाईजर मनोज बाथम एवं उनकी टीम द्वारा श्यामला हिल्स, प्रोफेसर कालोनी, भदभदा, रातीबढ शा.अ.जा.. सीनियर बालक एवं कन्या 17 छात्रावासों को मिलाकर शहरी क्षेत्र 35 एवं गांधीनगर / बैरसिया शा.अ.जा.. सीनियर बालक एवं कन्या बैरसिया, नजीरबाद, हर्राखेडा, बडवई, रातीबढ, फन्दा,’ खजूरी सडक में ग्रामीण क्षेत्र क्रमांक-18 छात्रावासों को मिलाकर कुल 53 छात्रावासों में जन-जगरूकता अभियान के साथ-साथ फीवर सर्वे, लार्वा सर्वे, लार्वा विनिष्टीकरण, छिड़काव कार्य एवं प्रचार-प्रसार किया गया।
मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया के नियंत्रण हेतु निरंतर वेक्टर कंट्रोल गतिविधियों संचालित की जा रही। भोपाल जिले में वर्तमान स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है।

