एसडीएम बैरसिया शिवांगी बघेल ने आईटीआई बैरसिया का किया निरीक्षण

भोपाल: 

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैरसिया शिवांगी बघेल ने बुधवार को आईटीआई बैरसिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थान के प्राचार्य श्री अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम बघेल ने संस्थान की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं, प्रशिक्षण गतिविधियों, परिसर की स्वच्छता तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य अभिषेक श्रीवास्तव ने संस्थान की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की।