मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी

भोपाल :

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाक़ात की। राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति के संबंध में लंबित प्रक्रिया से अवगत करवाया। प्रदेश में वर्तमान में 1269 राज्य पुलिस सेवा की कैडर स्ट्रेंथ है एवं उनके प्रमोशन का एकमात्र अवसर निर्धारित आयु तक उनका आईपीएस में चयन होना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रतिनिधिमंडल द्वारा नॉन कैडर पदों पर नियुक्ति, प्रतिनियुक्ति के यथोचित अवसर एवं वन टाइम एक्सेम्पशन का सुझाव दिया गया। डॉ. यादव ने प्राप्त सुझावों के परीक्षण के पश्चात् उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया ।

प्रतिनिधिमंडल में राज्य पुलिस सेवा संघ के अध्यक्ष  जितेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष प्रणय नागवंशी के अलावा सुश्री रश्मि खर्या, सुश्री मंजुलता खत्री,  शैलेन्द्र चौहान,  संजय साहू,  अरविंद दुबे,  रूपेश द्विवेदी और सुश्री प्रांजलि शुक्ला शामिल थे।

0