मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजगुरु की जयंती पर किया नमन

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ भारती के वीर अमर सपूत, क्रांतिकारी शहीद शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर सादर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि श्रद्धेय राजगुरू ने जेपी सौंडर्स को मौत के घाट उतारकर और सेंट्रल एसेंबली में बम धमाकों से दमनकारी ताकतों की जड़ें हिला दीं। संपूर्ण राष्ट्र उनके ऋण से उऋण नहीं हो सकेगा।