भोपाल–खातीपुरा एवं भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस में कोच संरचना में परिवर्तन
भोपाल:
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा, बेहतर यात्री सेवाओं तथा विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध सीटों की मांग को ध्यान में रखते हुए 02 जोड़ी रेलसेवाओं की कोच संरचना में परिवर्तन किया जा रहा है। परिवर्तित कोच संरचना संबंधित प्रारंभिक स्टेशनों से निर्धारित तिथियों से प्रभावी होगी।
1. खातीपुरा–भोपाल–खातीपुरा रेलसेवा
गाड़ी संख्या 19712/19711 खातीपुरा–भोपाल–खातीपुरा में खातीपुरा से दिनांक 16 नवंबर 2026 से तथा भोपाल से दिनांक 17 नवंबर 2026 से परिवर्तित कोच संरचना लागू होगी।
कोच संरचना: 01 फर्स्ट एसी + 02 सेकण्ड एसी + 05 थर्ड एसी + 02 थर्ड एसी इकोनॉमी + 06 द्वितीय शयनयान + 04 साधारण श्रेणी + 02 पॉवरकार = कुल 22 कोच।
