संत रविदास जयंती पर कटनी में गूंजा समरसता का संदेश, निकली भव्य कलश एवं रथ यात्रा

कटनी :

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कटनी नगर में भव्य कलश यात्रा एवं संत रविदास रथ यात्रा निकाली गई। भक्ति, श्रद्धा, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश लेकर निकली यात्रा का शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सर्व समाज के लोगों, श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा और पूजन से पूरा वातावरण संत रविदास जी के जयघोष से गूंज उठा।

भाजपा जिला अध्यक्ष  दीपक सोनी टंडन की अगुवाई में निकली संत रविदास रथ यात्रा का निवार मंडल के इमलिया, बजरंग नगर, माधवनगर गेट, कटायघाट मोड़, कचहरी चौक एवं सावरकर वार्ड स्थित रविदास हरिजन बस्ती सहित न्यू कटनी मंडल के बाबा घाट हनुमान मंदिर और चाका में भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने संत रविदास जी के रथ का पूजन-अर्चन कर पुष्पवर्षा की।

यात्रा की सबसे खास बात सर्व समाज की व्यापक सहभागिता रही। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता की और संत रविदास जी के समानता, सामाजिक समरसता एवं भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। जगह-जगह हुए स्वागत ने यात्रा को सामाजिक एकता और सद्भाव का जीवंत स्वरूप प्रदान किया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष  दीपक सोनी टंडन ने लखेरा में चर्मकार समाज के बंधुओं तथा बाबा घाट परिसर में सफाई मित्रों का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानव कल्याण की प्रेरणा देता है। उनके विचार समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने तथा भेदभाव से मुक्त, समरस और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा दिखाते हैं।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। शहर के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने श्रद्धा के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया। भव्य आयोजन ने संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री  सुखदेव चौधरी, जिला उपाध्यक्ष  रवि खरे, सुश्री अंकिता तिवारी,  रामू साहू, जिला मंत्री  मनीष दुबे,  वागीश आनंद, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष  मृदुल मिश्रा,  अम्बरीष वर्मा,  यज्ञदत्त मिश्रा,  ऋचा गेलानी, सचिन तिवारी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष  उमेंद्र अहिरवार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सपना सरावगी, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष  प्रदीप साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष  पारस जैन, अजजा मोर्चा अध्यक्ष  चंदन सिंह, मंडल अध्यक्ष कौशलेश मिश्रा, रजत जैन, यात्रा सह संयोजक  शिवकुमार ‘बबलू’ चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं सर्व समाज के नागरिक मौजूद रहे।