राज्यपाल पटेल ने रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी

भोपाल : 

राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राखी का पर्व, भाई-बहन के स्नेह और अटूट विश्वास का प्रतीक है। यह त्योहार हमारी गौरवशाली भारतीय संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक है। हमें भाई-बहन के पवित्र प्रेम, पारिवारिक समरसता और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा देता है। उन्होंने रक्षाबंधन के माध्यम से भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा के प्रति सम्मान और प्रगति के भाव को आत्मसात करने और मातृशक्ति के सम्मान, सहयोग और सशक्तिकरण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लेने की अपील की  है।