बैरसिया नगर पालिका परिषद द्वारा सफाई कर्मचारियों को वितरित किए रेनकोट,बारिश में सुरक्षा का रखा ध्यान

बैरसिया :

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौड़ ने पार्षद सहित बुधवार को सफाई कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए गए। बारिश के मौसम में शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि सफाई कर्मचारी प्रतिदिन शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित रखने के लिए मेहनत करते हैं। बारिश के दौरान भी वे अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाते हैं, ऐसे में उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की चिंता करना नगर पालिका का दायित्व है।
रेनकोट मिलने से सफाई कर्मचारियों को बारिश के दौरान काम करने में सुविधा होगी और वे मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से स्वयं को सुरक्षित रखते हुए सफाई व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित कर सकेंगे। नगर पालिका की इस पहल से सफाई कर्मचारियों में भी उत्साह देखा गया।