मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्म विभूषण सद्गुरू जग्गी वासुदेव को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

भोपाल : 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ईशा फाउंडेशन के संस्थापक, प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु ‘पद्म विभूषण’ सद्गुरु जग्गी वासुदेव के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कामना करते हुए कहा कि सद्गुरू जग्गी वासुदेव की प्रेरणादायी वाणी और मार्गदर्शन से समाज में आध्यात्मिक चेतना, सेवा और समरसता का और अधिक विस्तार हो। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से सद्गुरू के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की है।