मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने पिताजी स्व. पूनम चंद यादव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पूज्य पिताजी स्व.  पूनम चंद यादव की पुण्यतिथि पर उनके श्रीचरणों में कोटि-कोटि प्रणाम कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. पिताजी उनके जीवन के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि ‘शरीर नाशवान है, यह शाश्वत सत्य है’, किंतु पिताजी का सहज स्नेह स्मृतियों में, संस्कार व्यक्तित्व में और आदर्श हमारे कर्मों में सदैव समाहित हैं। पिताजी की दी हुई सीख हर कदम पर उनका एहसास कराती है। उनका मार्गदर्शन हमारी अमूल्य विरासत हैं, जो कठिन समय में हमारा संबल है। उनका आशीर्वाद आज भी हमारे परिवार के जीवन-पथ का प्रकाश पुंज है।