मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व साक्षरता दिवस की शुभकामनाएं दीं

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व साक्षरता दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा है कि अक्षर ज्ञान से आत्मविश्वास, शिक्षा से आत्मनिर्भरता और ज्ञान से सशक्त समाज का निर्माण होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘विश्व साक्षरता दिवस’ पर शिक्षा का प्रकाश समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेने का प्रदेशवासियों से आहवान किया है। उन्होंने कहा कि हम सब यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा, युवा या वयस्क ज्ञान की रोशनी से वंचित न रहे। साक्षर मध्यप्रदेश ही समर्थ मध्यप्रदेश और विकसित भारत की मजबूत नींव है।