मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतेन्दु हरिश्चंद्र जी की जयंती पर किया नमन
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह एवं राष्ट्रीय नवजागरण के प्रखर पुरोधा भारतेंदुहरिश्चंद्र जी की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हिंदी साहित्य से आधुनिक चेतना, राष्ट्रीय गर्व का भाव और जन जागरण की अलख जगाने वाले भारतेंदु जी ने अपनी लेखनी के माध्यम से सामाजिक जागरण करते हुए राष्ट्रभक्ति को प्रबल किया। हिंदी भाषा और साहित्य के उत्थान में श्रद्धेय भारतेन्दु जी का उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
