मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर किया नमन
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कारगिल युद्ध के वीर योद्धा, परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि कैप्टन विक्रम बत्रा ने अदम्य साहस और वीरता के साथ मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रप्रेम देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
