मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्वेत क्रांति के जनक कुरियन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश में श्वेत क्रांति’ के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि सहकारिता के माध्यम से भारत को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने और लाखों पशुपालक किसानों के जीवन में समृद्धि का नया अध्याय लिखने में डॉ. कुरियन का योगदान अविस्मरणीय है। किसानों के सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाले उनके विचार और कार्य सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।