मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल : 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां भारती के अमर सपूत, परमवीर चक्र से सम्मानित वीर शहीद अब्दुल हमीद जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए अब्दुल हमीद ने मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान दिया। उनका शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।