मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 5वें सरसंघचालक स्व. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 5वें सरसंघचालक स्व. के. एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि स्वदेशी दर्शन-पर्यावरण संरक्षण और भारतीय चिंतन परंपरा को जन-जन तक पहुँचाने में स्व. के.एस. सुदर्शन का अतुलनीय योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके विचार और जीवन-मूल्य हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे।
