मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां भारती के वीर सपूत, अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा है कि अमर शहीद भगत सिंह का साहस, राष्ट्रभक्ति और विचार युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके समर्पण और योगदान के ऋण से देश कभी उऋण नहीं हो सकेगा।