मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरित क्रांति के जनक, भारत रत्न, डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. स्वामीनाथन ने देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में अहम योगदान दिया। किसानों की आय, कृषि उत्पादकता और खाद्य सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए डॉ. स्वामीनाथन द्वारा किए गए प्रयास अनुकरणीय रहेंगे।
