मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर उनका स्मरण किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न, लता मंगेशकर की जयंती पर उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि लता मंगेशकर ने अपनी अद्वितीय स्वर-साधना से भारतीय संगीत को नई ऊँचाइयाँ प्रदान की। उनके स्वर में भक्ति की अनुभूति, देशभक्ति का उत्साह, प्रेम की कोमलता और जीवन के विविध भावों की गहराई का सहज अनुभव है, जो प्रशंसकों को सदैव आनंदित करता रहेगा।