मंडल के रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर
भोपाल :
यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने तथा रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए भोपाल मंडल द्वारा स्टेशनों एवं यात्री सुविधाओं की नियमित निगरानी की जा रही है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों पर उपलब्ध पेयजल नलों, वाटर कूलर, टंकियों एवं अन्य जलापूर्ति व्यवस्थाओं की नियमित जांच एवं आवश्यकतानुसार साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है।
रेलवे परिसरों में प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल स्थल तथा अन्य यात्री क्षेत्रों की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वच्छता कर्मचारियों द्वारा निर्धारित अंतराल पर सफाई कार्य किया जा रहा है तथा जलभराव, गंदगी और कचरे की समस्या को रोकने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छ पेयजल के सुरक्षित उपयोग, शौचालयों के उचित उपयोग, कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने तथा प्लास्टिक एवं अन्य कचरे का इधर-उधर न फैलाने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने यात्रियों से अपील की है कि स्वच्छ स्टेशन एवं स्वच्छ जल व्यवस्था बनाए रखने में रेलवे का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की गंदगी, पेयजल संबंधी समस्या अथवा स्वच्छता संबंधी शिकायत होने पर रेलवे के अधिकृत शिकायत माध्यमों के माध्यम से इसकी सूचना दें।
