मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कांस्य पदक जीतने पर मुक्केबाज श्री बेरवाल को दी बधाई
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स 2026 में पुरूष +90 किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर श्री नरेन्द्र बेरवाल को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि बेरवाल ने हैवीवेट कैटेगरी में अपने पंच से देश को यह सफलता दिलाई, इससे भारत के उभरते सभी मुक्केबाजों को प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेरवाल के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की है।
