मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में रजत पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान में चल रहे एशियन गेम्स-2026 की महिला ट्रैप शूटिंग टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने पर मनीषा कीर, नीरू ढांडा और आशिमा अहलावत को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह शानदार उपलब्धि देश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगी। उन्होंने रजत पदक विजेता टीम सहित सभी निशानेबाजों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
