मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवानिवृत्त अधिकारी राकेश अग्रवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी  राकेश अग्रवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राकेश अग्रवाल मध्यप्रदेश कैडर के एक विनम्र, कर्मठ और सर्वप्रिय अधिकारी रहे। चित्रकला में उनकी प्रतिभा से सभी परिचित हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  राकेश अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अग्रवाल के निधन की घटना के संबंध में दोषियों को चिन्हित कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को सतत् निगरानी के लिए निर्देशित किया गया है। राज्य सरकार इस मामले में पूरी तरह संवेदनशील है। किसी भी दोषी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।